best news portal development company in india

अंकिता और दीपक का मामला राज्यसभा में उठा

SHARE:

अंकिता और दीपक का मामला राज्यसभा में उठा
वीआईपी का भी हुआ जिक्र
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार का मामला गुरुवार को कांग्रेस ने यहां राज्यसभा में उठा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार पर सवाल खड़े किए। सांसद इमरान प्रताप गढ़ी ने कोटद्वार पुलिस को भी घेरा।उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इंसाफ की आस लगाए आज भी पूछा जा रहा है कि आखिर वह वीआईपी कौन था जिसके लिए अंकिता की हत्या कर दी गई।यही नही कोटद्वार में दीपक नाम का युवक जो एक बुजुर्ग की मदद कर मोहब्बत का पैगाम फैला रहा था उसके खिलाफ कोटद्वार पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया ओर जो हिंसा और नफरत फैला रहे थे उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।प्रतापगढ़ी  राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चल रही चर्चा में बोल रहे थे।
  अंकिता भंडारी की तीन साल पहले हत्या कर दी गई थी। पिछले साल बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर ने वीडियो जारी कर बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता का नाम उजागर कर केस में नया मोड़ ला दिया।सीएम धामी भी सवालों के घेरे में आ गए थे।कांग्रेस का आरोप था कि सरकार ने सबूत नष्ट कर दिए।सीबीआई मामले की नए सिरे से जांच कर रही है।उधर कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार पर दुकान का नाम बदलने का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबाव बनाने की कोशिश की तो दीपक नामक युवक ने उनका बचाव कर दबाव बनाने वालों का विरोध किया।इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीपक पर हमले की कोशिश कि जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।लेकिन दीपक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर दी गई।जो अब बड़ा मुद्दा बन गया। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी दीपक के उठाए कदमों की सराहना कर चुके हैं ।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment