कांग्रेस मुक्त का सपना देखने वाली बीजेपी कांग्रेस युक्त हुई
द संडे मेल
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर विरोधियों पर भले ही तात्कालिक जीत हासिल कर ली हो लेकिन कांग्रेस गदगद है।कांग्रेस के खुश होने की दो वजह हैं।एक तो शुक्रवार को जिन पांच मंत्रियों ने शपथ ली उनमें से तीन कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं।इस तरह धामी मंत्रिमंडल में कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाले मंत्रियों की संख्या 11 में से सात हो गई है।मतलब बीजेपी बीते पांच साल में अपने नेता तैयार नहीं कर पाई। कांग्रेस मुक्त करने का सपना देखने वाली बीजेपी खुद कांग्रेस युक्त हो गई है।

धामी सरकार में 11 में 7 पूर्व कांग्रेसी मंत्री,फोटो सोशल मीडिया से







