पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंटः
खालसा, श्याम लाल और डीयू एलुमना की टीमें जीतीं
डॉ.रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज की टीम, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की टीम और दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम ने यहां चल रहे पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के चौथे दिन अपने अपने मैच जीत लिये। पुरुष वर्ग में खेलते हुए श्याम लाल कॉलेज की टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा। उम्मीदें के अनुरूप खेलते हुए श्याम लाल कालेज की टीम ने हंसराज कॉलेज की टीम को 3-1 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। इस जीत के लिए प्रत्युष सिंह जग्गी, हर्ष और मनमोहन ने एक-एक गोल किया। हर्ष को इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की टीम ने किरोड़ी मल कॉलेज की टीम को 2-1 के अंतर से शिकस्त दी। खालसा कॉलेज की इस जीत के लिए रुशिल और विपिन ने गोल करके जीत निश्चित की। वहीं किरोड़ी मल कॉलेज की टीम की तरफ से सहान सिंह ने गोल किया। खालसा कॉलेज के खिलाडी सागर को प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान दिया गया।
महिला वर्ग खेले गए मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम ने भारती कॉलेज की टीम को 8-0 से रौंदकर जीत अपने नाम कर ली। नीलम ने हैटट्रिक सहित तीन गोल किये, जेहरा ने दो और मीना, मंजू और संगीता ने एक एक गोल करके टीम को एकतरफा जीत दिला दी। पराजित टीम कोई गोल उतारने में कामयाब नहीं हो सकी। भारती कॉलेज की खुशी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। (खेल संपादक)







