हरियाणा के तैराकों ने नेशनल डेफ स्विमिंग चैंपियनशिप में चमक बिखेरी
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। सरदार पटेल स्टेडियम स्विमिंग पूल, अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित की गई 27वीं नेशनल डेफ सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी चमक बिखेरने में बेहतरीन सफलता हासिल की । जिसके परिणाम में हरियाणा की टीम ने कॉम्पिटिशन में शानदार टैलेंट और दबदबा दिखाते हुए एक के बाद एक मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया ।बेहतरीन प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए, इस चैंपियनशिप में बेहतरीन कला कौशल और स्किल का प्रदर्शन करते हुए 2× डेफलंपियन अमन शर्मा शीर्ष खिलाड़ी के रूप में उभरने में सफल रहे। जिन्होंने निम्नलिखित स्पर्धाओं में 5 स्वर्ण पदक जीतकर अपने को सफल साबित किया। इस जीत के साथ साथ 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में भी 2 और स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई।इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ, अमन शर्मा ने खुद को भारत के सर्वश्रेष्ठ बधिर तैराक के रूप में स्थापित करना जारी रखा है।
एक अन्य प्रतिभाशाली तैराक, माधव मदान ने भी 50 मीटर फ्रीस्टाइल,100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक के साथ साथ 200 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक और 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीतकर हरियाणा को मिली ओवरऑल चैंपियनशिप की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान साबित किया।
विशेष रूप से, दोनों तैराक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली,में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (साईं) के कोच रणबीर शर्मा के एक्सपर्ट गाइडेंस में आगे बढ़ कर जो कामयाबी हासिल कर रहे हैं, वह कोच की ट्रेनिंग को उच्चकोटि की होने की मुहर लगती है। इतना ही नहीं उनकी उपलब्धियां नेशनल सेंटर में दिए जाने वाले हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग माहौल और डेडिकेटेड कोचिंग सपोर्ट को भी दिखाती हैं। हरियाणा की इस चैपियनशिप यह सफलता डेफ स्विमिंग में बढ़ती काबिलियत और नेशनल एक्वेटिक स्पोर्ट्स में उसकी मज़बूत होती पकड़ को दर्शाता है। यह कामयाबी उभरते खिलाड़ियों को भी उत्साहित करेगी और इस खेल में भागीदारी को बढ़ाने में बड़ी मददगार साबित होगी। ( खेल संपादक )







