पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट:
श्याम लाल कॉलेज की टीम ने खिताब जीता
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज की टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए इस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। श्याम लाल कॉलेज की टीम ने गत चैंपियन मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की टीम को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से पराजित कर पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब को अपने नाम कर लिया । विजेता टीम श्याम लाल कॉलेज की टीम के लिए प्रत्युष सिंह जग्गी और पंकज ने दो-दो गोल करके टीम को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया। नंद किशोर, नवीन और मन मोहन ने एक- एक गोल करके टीम को बड़ी जीत दिला दी । खालसा कॉलेज की टीम के लिए रुशिल ने एकमात्र गोल किया। जो हार के अंतर को ही कर सका। श्याम लाल कॉलेज टीम के खिलाडी के रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहकर पूर्व हॉकी ओलंपिक कप्तान पदमश्री से सम्मानित श्री ज़फर इक़बाल, उप निदेशक (खेल), दिल्ली शिक्षा निदेशालय, एस सुनील, मशहूर कॉमेंटेटर व पदमश्री से सम्मानित डॉ रवि चतुर्वेदी, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता हॉकी के इतिहासकार के अरुमुगम, इंदरप्रीत कौर, डारेक्टर, फिजिकल एडुकेशन एंड स्पोर्ट्स, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, ने खिलाडियों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया।
यहाँ पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: मोहम्मद कामिल (श्याम लाल कॉलेज)। सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: सौरभ (खालसा कॉलेज)।सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सागर (हंसराज कॉलेज)। सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: प्रत्युष सिंह जग्गी (श्याम लाल कॉलेज, सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी)।
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: राहुल शर्मा (खालसा कॉलेज), ( एच एस स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित)। नया पुरस्कार – होनहार और प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए पोटेंशियल अनलीश्ड टीम पुरस्कार: हंसराज कॉलेज, को देकर सम्मानित किया गया। ज़फर इक़बाल ने सभी खिलाडियों से लगातार मेहनत करते रहने की अपील करते हुए हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) अयोथ वेदा, एसएनएस और एच एस स्पोर्ट्स, इस पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट के प्रायोजक रहे। ( खेल संपादक )







