best news portal development company in india

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर गुस्सा बरकरार

SHARE:

बीजेपी विधायकों का घेराव जारी,आज अग्रवाल थे निशाने पर
द संडे मेल
देहरादून।अंकिता भंडारी को न्याय दिलवाने को लेकर लगातार चल रहे आंदोलन के क्रम में रविवार कोअंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने ऋषिकेश में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव किया।संयुक्त संघर्ष मंच आंदोलन के तहत बीजेपी के विधायकों के आवासों का घेराव कर रहा है।इसी क्रम में रविवार को अंकित न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने कोयल घाटी, ऋषिकेश स्थित पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव किया।वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग की।
   अंकिता को न्याय दिलवाने के लिए बने  संयुक्त मोर्चे ने वीआईपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन का फैसला किया है।आज के प्रदर्शन में ऋषिकेश के स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देहरादून, हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मामले में प्रेमचंद अग्रवाल के कथित “VIP” कमरे वाले  वक्तव्य  पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और उनके घर के बाहर जबरदस्त नारेबाजी की गई।अंकित न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने स्पष्ट किया कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा और आगे और व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
  प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कमला पंत ने कहा अंकिता भंडारी का न्याय तब तक पूरा नहीं है जब तक वीआईपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है । ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री रहते हुए 4 वर्ष पहले अंकिता हत्याकांड में VIP का कमरा बताकर  VIP  को बचाने के लिए बयान दिया था ।
महिला मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि मंत्री रहते हुए प्रेमचंद अग्रवाल बोलते हैं कि VIP कोई व्यक्ति नहीं कमरा है, जबकि सीबीआई ने अंकिता हत्याकांड में मुकदमा दर्ज करते हुए VIP को व्यक्ति बताया है । ये साफ दिख रहा है कि प्रेमचंद अग्रवाल VIP को बचा रहे हैं ।मंच की उमा भट्ट ने कहा भाजपा का चाल चरित्र महिला विरोधी रहा है, पूरे देश में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं के शोषण की आए दिन खबरें आती हैं । उत्तराखंड की धरती को भाजपा ने दूषित कर दिया महिला अपराधों में सबसे पहले भाजपा नेताओं ने नाम आता है ।मंच की सदस्य सुजाता पाल ने कहा भाजपा का चाल चरित्र दिखने लगा है एपस्टीन फाइल्स में भाजपा के मंत्रियों का नाम आ रहा है, भाजपा सरकार की महिला आयोग की अध्यक्ष का नाम महिला यौन अपराधों में आ रहा है । उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता शामिल हैं और भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी है ।युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जब तक बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम और अजय कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे । उन्होंने कहा ये बड़े शर्म की बात है कि भाजपा नेता VIP  के पोस्टर लगा रहे हैं और उनके गले में फूल माला डाल रहे हैं ।
मंच के सदस्यों ने प्रेमचंद अग्रवाल के  घर बाहर सड़क पर लगे दुष्यंत कुमार के पोस्टर को फाड़कर हटा दिया और चेतावनी देते हुए कहा कि दुष्यंत कुमार और अजय कुमार के पोस्टरों को भाजपा नेता तुरंत हटाएं नहीं तो उन्हें राज्य की जनता हटा देगी ।मंच के सदस्य विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के घर के बाहर सड़क पर गए और सभा करी। इस  सभा को एडवोकेट पंकज सिंह क्षेत्री, ब्रिगेडियर सर्वेश डंगवाल, उषा डोभाल, कनिष्क जोशी, सूरज सिंह नेगी द्वारा संबोधित किया गया ।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment