best news portal development company in india

कांग्रेस की सीएम के जिले में बड़ी सेंध

SHARE:

धामी के लिए खटीमा की राह फिर हुई मुश्किल
द संडे मेल
नई दिल्ली।कांग्रेस ने धुरंधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद उधम सिंह नगर में बड़ी सेंध लगाई है।बीजेपी विचारधार वाले दो बार के विधायक रहे राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीजेपी को सीएम धामी के गृह जिले में बड़ा झटका लगा है।ठुकराल रुद्रपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं और यही नहीं नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे है। क्षेत्र में उनकी ठीक ठाक पकड़ मानी जाती है।नारायण पाल बसपा से दो बार विधायक रह चुके हैं।समझा जा रहा है पार्टी उन्हें सितारगंज से चुनावी मैदान में उतारेगी।कांग्रेस ने आज सीधे तौर पर सीएम धामी को उनके जिले में घेरने की नींव रख दी।उधम सिंह नगर वह जिला है जहां से पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हार गए थे।2022 में कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने धामी को खटीमा सीट पर 7000 हजार वोटों से हराया था।हालांकि हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फिर से मौका दिया ,फिर वे पहाड़ की एक सीट से चुनाव लड़े और जीते।पीएम मोदी को उम्मीद थी कि धामी सब को साथ ले कर चलेंगे,लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
  इससे उत्तराखंड में इलाके वाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को बढ़ावा मिला।यही नहीं पार्टी के अंदर खींचतान बढ़ी।नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने लगी।उसी का परिणाम है कि आज बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गए और आने वाले दिनों में और नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।कांग्रेस इस बार सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर रही है।धामी के गृह जिले में सेंध लगा कांग्रेस ने  दो मजबूत नेताओं को पार्टी में शामिल करवा एक प्रकार से बीजेपी को कड़ी चुनौती दे दी।सीएम धामी जो फिर से खटीमा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे उनके लिए अब राह आसान नहीं होगी। पहाड़ में सरकार के खिलाफ बढ़ती नाराज़गी को देखते हुए धामी इस बार खटीमा से फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में बताए जाते हैं।लेकिन कांग्रेस जिस तरह से बीजेपी और दूसरे दलों के नाराज नेताओं में सेंध लगा रही है उससे धाकड़ धामी की परेशानी ओर बढ़ सकती हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  धाकड़ धामी को पिछले दिनों धुरंधर से नवाजा था।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment