best news portal development company in india

राहुल का बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर धामी सरकार पर बड़ा हमला

SHARE:

ब्रिगेडियर जोशी की हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोली
द संडे मेल
देहरादून।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।राहुल गांधी ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि देहरादून
में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एम के जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं – आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं।बीजेपी राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है।कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।
  राहुल गांधी का यह कहना कि उत्तराखंड आज हिंसा,हत्या और भय के साए में सिमट कर रह गया है, काफी हद तक सही भी नजर आता है।देहरादून में ही पिछले कुछ समय हत्या की दर्जनों वारदातें हो चुकी है।अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो चुका है।देहरादून अपराधियों की शरण स्थली बन गया है।हालांकि पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना ने देहरादून में चल रहे अवैध बार, नाइट क्लब और दूसरे गलत कामों की पोल खोल कर रख दी है।पिछले दिनों लगातार हुई महिलाओं की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन में बदलाव भी हुए लेकिन कोई असर नहीं हुआ।विकास नगर खनन के एक मामले में पुलिस और खनन माफियों की सांठ गांठ उजागर हुई।कोर्ट ने कड़ी फटकार लगा पूरा थाने की कर्मियों को हटाने के आदेश दिए।
 एक राष्ट्रीय चैनल के मुताबिक ब्रिगेडियर हत्या कांड के अभियुक्तों का झगड़ा एक अवैध रूप से चल रहे नाइट क्लब से शुरू हुआ और फिर गाड़ी से पीछा कर गोलीबारी करने लगे जिसके चलते सड़क पर पैदल वॉक कर रहे ब्रिगेडियर की हत्या हो गई।इस हत्याकांड से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई।मामले की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।लेकिन इस घटना ने एक बार फिर राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment