best news portal development company in india

डीयू एलुमना की हॉकी टीम ने महिला वर्ग का खिताब जीता

SHARE:

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंटः
डीयू एलुमना की हॉकी टीम ने महिला वर्ग का खिताब जीता
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना की टीम ने शानदार खेल कौशल भरा खेल दिखाते हुए विवेकानंद कॉलेज की टीम को 6-0 के अंतर से हराकर पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना की टीम पूरी लय में नजर आई। अपने आक्रमण का सिलसिल जारी रखते हुए विरोधी टीम की रक्षा पंक्ति को मुश्किलों में डाले रहा। जब चाहा गोल दागा और खिताबी जीत आसानी से अपने नाम कर लीं। सोनू शर्मा और मंजू की स्टिक से निकले तीन-तीन गोल और रक्षा पंक्ति के शानदार प्रदर्शन भरे सहयोग से ही दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम की विवेकानंद कॉलेज की टीम पर यह आसान विजय संभव हो सकी। इस मैच में मंजू को एसएनएस प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्रदान किया गया।
इस टूर्नामेंट के अवार्ड जीतने वाले में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरः निधि (श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज)। सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरः संगीता यादव (डीयू एलुमना), सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरः इंदरप्रीत कौर, (डीयू एलुमना), सर्वश्रेष्ठ फॉरवडर्ः सोनू शर्मा (डीयू एलुमना, सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी), टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीः एकता ( विवेकानंद कॉलेज, एच एस स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित) शामिल रहे। पूर्व हॉकी ओलंपिक कप्तान व पदमश्री से सम्मानित जफर इकबाल, दिल्ली शिक्षा निदेशालय के उप-निदेशक (खेल), एस. सुनील, मशहूर कॉमेंटेटर व पदमश्री से सम्मानित डॉ. रवि चतुर्वेदी, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता हॉकी के इतिहासकार के. अरुमुगम, इंदरप्रीत कौर, डायरेक्टर, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, ने खिलाडियों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जफर इकबाल ने सभी खिलाडियों से लगातार मेहनत करते रहने की अपील करते हुए हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के प्रायोजक पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) अयूथ वेदा, एसएनएस और एचएस स्पोर्ट्स थे। ( खेल संपादक )

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment