जीएमआर स्पोर्ट्स और रग्बी इंडिया ने रग्बी प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण की घोषणा की
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) का दूसरा संस्करण 16 से 28 जून 2026 तक हैदराबाद के गच्चीबौली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा जीएमआर स्पोर्ट्स ने रग्बी इंडिया (इस खेल की राष्ट्रीय शासी संस्था) के साथ साझेदारी में की है। इस रग्बी प्रीमियर लीग का पहला संस्करण पिछले साल मुंबई में आयोजित किया गया था। पहले संस्करण भाग लेने वाली सभी छह फ्रेंचाइजी दूसरे संस्करण में शामिल होंगी। हैदराबाद में लीग का स्वागत करते हुए, तेलंगाना सरकार के विशेष मुख्य सचिव (युवा उन्नयन, पर्यटन एवं संस्कृति तथा खेल विभाग) जयेश रंजन, आईएएस ने कहाः “हैदराबाद का एक वैश्विक खेल गंतव्य के रूप में उभरना तेलंगाना की दीर्घकालिक नीतिगत दृष्टि और संस्थागत समर्थन को दर्शाता है। रग्बी प्रीमियर लीग जैसे आयोजन पर्यटन, शहरी पहचान और राज्य की व्यापक खेल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ”रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहाः “जीवन में हम जो भी करते हैं, उसमें हमेशा बेहतर करने, बेहतर बनने और बेहतर देने की कोशिश होती है। यही आरपीएल का मूल सिद्धांत रहेगा।” उन्होंने आगे कहाः “विश्वस्तरीय संपत्ति का निर्माण करना ही पर्याप्त नहीं है। हम हमेशा अपने प्रशंसकों के लिए बेहतर उत्पाद देने, अपने प्रायोजकों के लिए बेहतर करने और सबसे महत्वपूर्ण, अपनी फ्रेंचाइजी, उनके मालिकों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए बेहतर भागीदार बनने का प्रयास करेंगे।ं”
हैदराबाद में दूसरे संस्करण पर जीएमआर स्पोर्ट्स के सीईओ सत्यम त्रिवेदी ने कहाः “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रग्बी प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन हैदराबाद के विश्वस्तरीय गच्चीबौली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। हैदराबाद का उत्कृष्ट खेल अवसंरचना, बेहतरीन कनेक्टिविटी और उत्साही प्रशंसक आधार इसे लीग के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। हमारे एक फ्रेंचाइजी भागीदार का आधार हैदराबाद में है, जो इस शहर की हमारी दीर्घकालिक दृष्टि में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। यह भागीदारी बढ़ाने, विश्वस्तरीय खेल अनुभव प्रदान करने और हैदराबाद तथा उससे आगे की नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ तेलंगाना (एसएटीजी ) की उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ.ए.सोनिबाला देवी, आईएफएस ने कहाः “गच्चीबौली स्टेडियम में रग्बी प्रीमियर लीग की मेजबानी हमारे उच्च-प्रदर्शन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करती है और उभरती प्रतिभाओं को अमूल्य अवसर प्रदान करती है। इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के विकास को तेज करती हैं और तेलंगाना की खेल उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती हैं।” (खेल संपादक )







