पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट:
हंसराज कॉलेज, गार्गी कॉलेज और स्टनर अकादमी की टीमें जीतीं
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज द्वारा आयोजित 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट में हंसराज कॉलेज, गार्गी कॉलेज और स्टनर अकादमी की टीमों ने अपने अपने मैच जीत लिये।महिला वर्ग में हंसराज कॉलेज की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मैत्रेयी कॉलेज की टीम को कड़े मुकाबले के बाद 55-51 के अंतर से हराकर जीत अपने नाम कर ली।
इस
मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हंसराज कॉलेज की नव्या को प्रदान करके सम्मानित किया गया। यहीं खेले गए महिला वर्ग के दूसरे मैच में गार्गी कॉलेज की टीम ने मिरांडा हाउस की टीम को 47-23 के स्कोर से हराकर आसान जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार से गार्गी कॉलेज की कामाक्षी को सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में भी शानदार खेल देखने को मिला। जिसने स्टनर अकादमी की टीम ने रामजस कॉलेज की टीम को 67-60 से हराकर जीत दर्ज की। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टनर अकादमी के अजय राठी को देकर सम्मानित किया गया।( खेल संपादक )







