पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंटः
खालसा, एसआरसीसी और रामजस कॉलेज बास्केटबॉल में जीते
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, एसजीबीटी खालसा एलुमनाई और रामजस कॉलेज की टीमों ने 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के तीसरे दिन लीग मैचों में आसान जीत के दर्ज की। यहां खेले गए पुरुष वर्ग के मैचों में मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की टीम ने कडी टक्कर के बाद किरोड़ीमल कॉलेज की टीम को 92-81 के अतर से पराजित करके जीत अपने नाम कर ली। खालसा कॉलेज की टीम के अधिराज विक्रम सिंह को इस मैच का ‘प्लेयर ऑफ द मैच‘ का पुरस्कार प्रदान किया गया। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की टीम ने एमिटी यूनिवर्सिटी की टीम को आसान मुकाबले में 55-31 के अंतर से पराजित करके आसान जीत हासिल की। एसआरसीसी के खिलाडी भूमित को ‘प्लेयर ऑफ द मैच‘ का पुरस्कार देकर सम्माजित किया गया। वहीं खालसा एलुमनाई टीम और हंसराज कॉलेज की टीम के बीच खेले गए मैच में खालसा एलुमनाई टीम ने हंसराज कॉलेज की टीम को 82-58 के अंतर से शिकस्त देकर जीत को अपने खाते में दर्ज करा लिया। इस मैच में खालसा एलुमनाई के देशमुख माथुर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच‘ का सम्मान देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में खेले गए मैच में रामजस कॉलेज की टीम ने खेल में दबदबा बनाते हुए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन की टीम को 61-40 से पराजित किया। रामजस कॉलेज की कोमल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच‘ के पुरस्कार से सम्माजित किया गया। ( खेल संपादक )







