best news portal development company in india

बलूनी  विकास के साथ खेलों को भी आगे बढ़ाने में जुटे

SHARE:

गढ़वाल हीरोज के पूर्व खिलाड़ियों को किया सम्मानित
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड के विकास में  जुटे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने राज्य में फुटबॉल जैसे खेल को भी बढ़ावा देने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।उन्होंने गढ़वाल हीरोज़ फुटबॉल क्लब गढ़वाल के पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित कर भरोसा दिलाया है कि उत्तराखंड की इस गौरवशाली खेल विरासत, गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य के पहाड़ी जिलों में टेलेंट हंट करवा कर छोटे छोटे खिलाड़ियों का चयन करवाया जाएगा ।फिर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। फुटबॉल के खिलाड़ियों को गढ़वाल हीरोज से जोड़ विश्व के मानचित्र तक ले जाया जाएगा।

बलूनी ने अपने दिल्ली आवास पर क्लब के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया।इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र रावत ने गढ़वाल हीरोज़ क्लब के बारे में कुछ किस्से आदि सुन बताया है कि यह क्लब कैसे आगे बढ़ा।टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने खिलाड़ियों को शुभकानाएं दी।सांसद बलूनी ने कहा कि1953 से गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब गढ़वाल ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाते हुए भारतीय फुटबॉल जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
  बलूनी ने सांसद बनने के बाद राज्य के विकास के लिए तो योगदान दे ही रहे हैं खेलों में भी उन्होंने रुचि ली है।उन्होंने सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत कर सांसद खेल प्रोत्साहन को मजबूती दी।इसके अलावा खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटे हुए हैं जिससे पहाड़ का खिलाड़ी राष्ट्रीय और ,अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सके।अपने संसदीय फंड का एक हिस्सा खेलों पर भी लगा रहे हैं।बलूनी एक प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की नीति को आगे बढ़ा रहे हैं।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment