धामी पर सीबीआई जांच का बढ़ता दबाव
द संडे मेल
देहरादून।अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सीबीआई जांच की सिफारिश का दबाव बढ़ता जा रहा है।प्रदेश में लगातार धरने प्रदर्शन जारी हैं।सीबीआई की मांग को लेकर 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद की तैयारी जोर शोर से चल रही है।इस बीच अंकिता के माता = पिता ने मुख्यमंत्री धामी से मिल सीबीआई से जांच कराने का पत्र सौंप साफ किया कि वह किसी के दबाव में नहीं आने वाले हैं।उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्हें सीबीआई की जांच का इंतजार है।अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह और माता सोनी देवी ने सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग कर वीआईपी को सामने लाने की बात कही है।दिल्ली के दबाव और अंकिता के परिवार की मांग की बाद समझा जा रहा है कि अंकिता हत्याकांड की जांच जल्द सीबीआई को सौंपी जा सकती है।

आंदोलनों में उमड़ती भीड़





