best news portal development company in india

शैलजा बोली धामी का जाना तय,कांग्रेस करेगी वापसी

SHARE:

शैलजा बोली धामी का जाना तय,कांग्रेस करेगी वापसी
धार्मिक भावनाएं भड़काने से भी चलेगा काम
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड की प्रभारी महासचिव एवं सांसद कुमारी शैलजा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पुष्कर सिंह धामी पर मंगलवार को बड़ा हमला बोला।शैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ प्रदेश की जनता तो है ही उनके अपने भी अब खिलाफत में उतर आए हैं।उत्तराखंड की जनता धार्मिक भावनाओं के भड़काने के बहकावे में नहीं आने वाली।अंकिता भंडारी हत्याकांड और किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या ने राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है।शैलजा ने कहा कि न जाने कितनी अंकिता जैसे मामले हैं।किसान की आत्महत्या ने तो पूरे भ्रष्टाचार तंत्र को उजागर कर दिया है।उत्तराखंड में बीजेपी के खिलाफ क्या चुनावी रणनीति रहेगी इसको लेकर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में राज्यों के नेताओं के साथ बैठक की।इस बैठक में शैलजा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,विधायक दल नेता यशपाल आर्य,हरक सिंह रावत, सचिव और विधायक काजी निजामुद्दीन,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महर आदि शामिल हुए।कांग्रेस भ्रष्टाचार और अंकिता भंडारी हत्याकांड को बड़ा मुद्दा बनाती हुई दिख रही है।

  शैलजा ने यूसीसी और गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध के सवाल पर कहा कि बीजेपी की यही रणनीति रही है कि किसी तरह से धार्मिक भावनाओं को भड़काओ।इसलिए सीएम धामी तमाम तरह की धार्मिक भावनाएं फैलाने में जुट गए है लेकिन उत्तराखंड की जनता किसी के भड़कावे में नहीं आएगी।मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ तो उनके ही तमाम आरोप लगा रहे हैं।अंकिता भंडारी हत्याकांड ने सरकार की व्यवस्था में व्याप्त कुरीतियों को उजागर कर दिया है।उत्तराखंड की हालत चिंताजनक है। न जाने कितनी अंकिता के मामले हैं।उधम सिंह नगर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या  तो भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मामला है।अधिकारी ओर प्रशासन किस तरह भ्रष्टाचार कर रहे हैं।जनता कितनी त्रस्त है सुखवंत की आत्महत्या ने सब उजागर कर दिया है।सीएम धामी और उनकी सरकार अब कितनी भी धार्मिक भावनाएं भड़का लें।तुष्टिकरण की राजनीति कर लें।उत्तराखंड की जनता ने उन्हें हटाने का मन बना लिया है।इंतजारी केवल चुनाव की है।कांग्रेस आम आदमी के मुद्दे उठा रही है। हम भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
  धामी पिछले कुछ दिनों से हिंदू ध्रुवीकरण की राजनीति को हवा दे रहे हैं।पहले जेहाद,फिर यूसीसी और अब मंदिरों में गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध जैसे बयान ध्रुवीकरण की राजनीति का संकेत माने जा रहे हैं।विपक्ष तो खिलाफत कर ही रहा है। बीजेपी का बड़ा धड़ा धामी की नीतियों से सहमत नहीं है।क्योंकि उत्तराखंडी भ्रष्टाचार और विकास न होने से गुस्से में है।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment