व्यापार मंडल चुनाव को रद्द कराने की कोशिश
सीएम धामी के गृह जिले उधमसिंह नगर का मामला
द संडे मेल
खटीमा।निकाय चुनाव की तरह व्यापार मंडल के चुनावों में भी गड़बड़ी करवा उसे रद्द करवाने की कोशिशें की जा रही हैं।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि व्यापार मंडल चुनाव में जब बीजेपी को बड़ी हार होती दिखाई दी तो प्रशाशन की तरफ से उनमें दखलंदाजी करवा मतगणना को रोक दिया गया।कांग्रेस के विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि बीजेपी और राज्य की पुष्कर सिंह धामी की सरकार को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रहा।इसलिए प्रशासन की मदद से चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है।निकाय चुनाव में तो सभी सीमाएं लांघ दी गई थी।।धन,बल का प्रयोग कर नैनीताल और राज्य के कई इलाकों में बीजेपी ने चुनाव जीता था।मामले अदालत तक पहुंचे थे।अब व्यापार मंडल के चुनाव को भी नहीं छोड़ा जा रहा है।








