best news portal development company in india

भैरव दत्त धूलिया चतुर्थ  पत्रकार पुरस्कार समारोह 17 मई को पौड़ी में

SHARE:

उत्तराखंड के पत्रकार 30 अप्रैल तक भेज सकते हैं प्रविष्टि
द संडे मेल
देहरादून।पंडित भैरवदत्त धूलिया चतुर्थ पत्रकार पुरस्कार  समारोह  17 मई  को पौड़ी  मे आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी कर्मभूमि फाउंडेशन के सचिव हिमांशु धूलिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार मे  एक लाख  की धन राशि, प्रशंसनीय पत्र एवं शौल भेंट किया जाएगा। भैरव दत्त धूलिया उत्तराखंड के अग्रिम स्वतन्त्रता सेनानियों मे से थे और उन्होने राष्ट्रीय आंदोलन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई वर्ष इस दौरान जेल मे रहे ।  अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मभूमि साप्ताहिक अखबार की स्थापना  1939  मे की और बाद मे 1988 तक इस  अखबार का स्वतंत्र सम्पादन किया।  कर्मभूमि अपने संपादकीय से जाना जाता था और अपनी निष्पक्षता, स्वतन्त्रता एवं निर्भीकता के लिए  प्रचलित था । अपने समय मे वह गढ़वाल की आवाज़ बन गया था । भैरव दत्त धूलिया  ने 1967 का विधान सभा चुनाव एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे लड़ा और और उस समय के काँग्रेस मंत्री को परास्त किया । यह पुरस्कार एक श्रद्धांजलि है उनकी   विचारधारा और उनके समाज मे योगदान के लिए ।  फ़ाउंडेशन ने एक ‘सर्च कमेटी’ का गठन किया है पत्रकार का चयन के लिए , प्रख्यापित फ़ारमैट सलग्न है और ईमेल karmabhoomifoundation.uk@gmail.com  से भी उपलब्ध किया जा सकता है । उम्मीदवार खुद या कोई व्यक्ति या संस्था पत्रकार  के नाम  30 अप्रैल  तक ईमेल कर दें।
 पुरस्कार के लिए विचार किए जाने हेतु उम्मीदवार की निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए । पत्रकार उत्तराखंड में कार्यरत हो। कम से कम 15 वर्ष का काम उत्तराखंड से संबन्धित जिसमे समाज की परेशानियाँ , संघर्ष एवं चुनौतियों  का  उल्लेख हो।
 पत्रकार के लिखित या डिजिटल कार्य में साहस और निर्भीकता का प्रमाण हो।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment