गढ़वाल हीरोज के पूर्व खिलाड़ियों को किया सम्मानित
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड के विकास में जुटे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने राज्य में फुटबॉल जैसे खेल को भी बढ़ावा देने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।उन्होंने गढ़वाल हीरोज़ फुटबॉल क्लब गढ़वाल के पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित कर भरोसा दिलाया है कि उत्तराखंड की इस गौरवशाली खेल विरासत, गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य के पहाड़ी जिलों में टेलेंट हंट करवा कर छोटे छोटे खिलाड़ियों का चयन करवाया जाएगा ।फिर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। फुटबॉल के खिलाड़ियों को गढ़वाल हीरोज से जोड़ विश्व के मानचित्र तक ले जाया जाएगा।







