धामी को जल्द दिल्ली तलब किया जाएगा
यंग जनरेशन ने बीजेपी नेताओं का घेराव शुरू किया
आंदोलनकारियों ने डीएम और कप्तान को बैरंग लौटाया
द संडे मेल

देहरादून।पेपर लीक मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जल्द ही दिल्ली तलब किया जा सकता है।सूत्रों की माने तो केंद्र के पास उत्तराखंड की तमाम रिपोर्ट पहुंचने लगी हैं।उत्तराखंड के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।पेपर लीक आंदोलन लगभग हर जिले में पहुंच चुका है।पहाड़ों में युवा आंदोलनकारियों ने बीजेपी नेताओं का घेराव भी शुरू कर दिया है।इस बीच शुक्रवार को देहरादून के जिलाध्यक्ष और पुलिस कप्तान ने धरना दे रहे आंदोलनकारियों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया ,जिसे बेरोजगार संघ के आंदोलनकारियों ने पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया।दोनों अधिकारियों को वहां से निराश हो कर लौटना पड़ा।आंदोलनकारी सीबीआई की जांच से कम में तैयार नहीं थे।अधिकारियों के सामने आंदोलनकारियों ने पेपर चोर गद्दी छोड़ के भी नारे लगाए।अपने नेताओं के आग्रह पर आंदोलनकारियों ने नारे बंद किए।








