best news portal development company in india

राहुल का बीजेपी पर बड़ा हमला

SHARE:

पेपर  लीक  आंदोलन
राहुल का बीजेपी पर बड़ा हमला
The Sunday mail
नई दिल्ली।उत्तराखंड के पेपर लीक मामले में शुक्रवार को लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर आंदोलनकारियों का समर्थन कर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि आज BJP का दूसरा नाम है – पेपर चोर!देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की ज़िंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है।
 उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है। लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मज़बूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए। लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है – क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोज़गारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है।बेरोज़गारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है। पेपर चोरों को पता है – अगर युवाओं को रोज़गार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे।युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं – ‘पेपर चोर, गद्दी छोड़!’यह सिर्फ़ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है। मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं।और आखिर में पेपर चोर गद्दी छोड़।राहुल गांधी ने इससे पूर्व भी उत्तराखंड के आंदोलनकारियों का समर्थन कर बीजेपी पर हमला बोला था।प्रियंका गांधी भी आंदोलनकारियों का समर्थन कर चुकी हैं।
  आलाकमान के लगातार समर्थन के बाद भी प्रदेश कांग्रेस एक जुट हो सरकार की खिलाफत नहीं कर पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह महर की अगुवाई में पार्टी ने आज धरना दिया।सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी के धरने चल रहे है।लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी शैलजा,हरक सिंह रावत जैसे नेताओं की चुप्पी समझ से परे है।आंदोलन गैर राजनीतिक युवा चला रहे हैं।कांग्रेस के पास सरकार की खिलाफत का बड़ा मौका था लेकिन फायदा नहीं उठा पा रही है।समाप्त
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment