best news portal development company in india

पेपरलीक आंदोलन  दिल्ली भी पहुंचा जेएनयू और डीयू में छात्रों ने बीजेपी का किया विरोध

SHARE:

पेपरलीक आंदोलन  दिल्ली भी पहुंचा
जेएनयू और डीयू में छात्रों ने बीजेपी का किया विरोध
हाई कोर्ट की फटकार ने खोल दी पोल
पूरे उत्तराखंड में धामी के खिलाफ आक्रोश
संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड पेपर लीक  आंदोलन  देश की राजधानी में भी पहुंच गया है।उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के आंदोलन के समर्थन में जहां कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पुतला दहन किया वहीं दिल्ली विश्वद्यालय के एक कालेज में भी नारेबाजी की खबरें हैं।उत्तराखंड सरकार के खिलाफ दिल्ली के युवा भी गुस्से में दिखाई देने लगे।आंदोलन यंग जनरेशन पर केंद्रित हो गया है।पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड का नौजवान पिछले पांच दिन से भी ज्यादा समय से सड़कों पर है।देहरादून के परेड ग्राउंड में बेरोजगार संघ की अगुवाई में रोज भीड़ बढ़ती जा रही है।महिलाओं और बच्चों ने बीजेपी के नेताओं और पुलिस प्रशान का घेराव प्रदेशभर में शुरू कर दिया है।प्रदेश कांग्रेस अपनी तरफ से धरने प्रदर्शन में जुटी हुई है।बेकसूर युवाओं की धरपकड़ से भी नाराजगी बढ़ती जा रही।उत्तराखंड हाईकोर्ट ने तो पेपर लीक मामले में सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।UKSSSC पर तो कोर्ट ने व्यंग करते हुए तंज कसा है।यूं कहा जा सकता है कोर्ट ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। इसके बाद भी सरकार मानने को तैयार नहीं है कि बड़ी चूक हुई है।

 वरुण चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएसयूआई
उत्तराखंड में फैले आंदोलन ने दिल्ली और दूसरे राज्यों में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर चोर गद्दी छोड़ नारे का समर्थन कर बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया है। राहुल ने पेपर चोर को वोट चोर से जोड़ आंदोलन को ताकत दे दी है।कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि सरकार और पुलिस की दमनकारी नीति के खिलाफ एनएसयूआई ने शुक्रवार को एक यहां दिल्ली जेएनयू में पुतला दहन किया था।एक दो दिन पूरे उत्तराखंड में प्रदर्शन कर आंदोलन कारी युवाओं का साथ देंगे।बीजेपी शासित राज्यों में पेपर लीक बड़ी समस्या बन गया है।
इसलिए हमारे नेता राहुल गांधी ने पेपर चोर गद्दी छोड़ ओर वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे अभियान चलाने को कहा है।बीजेपी वोट और पेपर दोनों ही चोरी कर रही है।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एनएसयूआई के अध्यक्ष सुधांशु ने बताया कि उनकी जेएनयू इकाई ने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों के समर्थन और सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और पुतला दहन भी किया। बीजेपी सरकार की छात्रों को दबाने की नीति का खुल कर विरोध करेंगे।छात्रों ने पुष्कर सिंह धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  एनएसयूआई संयोजक अरुण प्रताप ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में  पेपर लीक एक आदर्श बन गया है। कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी। एनएसयूआई कार्यकर्ता विकास विश्नोई ने कहा कि सीएम धामी ने इसे ‘नकल जिहाद’ घोषित किया है।एक तरह से मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की है लेकिन छात्र इनकी राजनीति समझ चुके हैं।  मनीष आर्य ने यूकेएसएसएससी के  पेपरलीक  आरोपी हाकिम सिंह की भूमिका के बारे में बताया। कार्यकर्ता राहुल पूनिया ने भाजपा शासन में पेपर लीक के भ्रष्टाचार का उल्लेख किया। गुव्वाडी निखिल, छैल सिंह, रणबीर कुमार ने भी इस मुद्दे पर बात की। सीआरजेडी भी पुतला दहन के इस आह्वान में शामिल हुई।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment