उत्तराखंड में बीजेपी के बढ़ती मुश्किलें
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में तमाम आरोप लगने बाद प्रदेश प्रभारी बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने अपनी सफाई में जहां एक वीडियो जारी किया है वहीं गृह सचिव को पत्र लिख आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की भी बात कही।गौतम ने उत्तराखंड बीजेपी के एक्स पर वीडियो जारी किया है।इस बीच बीजेपी ने प्रदेश के विधायक खजान दास को भी बचाव के लिए मैदान में उतारा जरूर लेकिन उत्तराखंड के हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं।बीजेपी और धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।बीजेपी ने दलित राजनीति का भी कार्ड खेलने की कोशिश की लेकिन आरोप लगाने वाली महिला भी दलित समाज से ही हैं इसलिए यह कार्ड चल नहीं पा रहा है।केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल मोन साधा हुआ है।लेकिन संकेत हैं कि उत्तराखंड को लेकर आलाकमान बड़ा कदम जरूर उठाएगा।क्योंकि इस पूरे घटना क्रम से पार्टी की फजीहत हुई है।पार्टी का बड़ा धड़ा प्रदेश नेतृत्व से नाराज है।








