गृहमंत्री का उत्तराखंड दौरा,बीजेपी में दो धड़े बने
द संडे मेल
देहरादून।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान दो बड़ी बातें हुई।इनमें पहली बड़ी बात यह है कि शाह ने अपने भाषण में तारीफ करी किसी की उत्तराखंड के मीडिया ने उसे सीएम धामी से जोड़ दिया।जिसे आलाकमान गंभीरता से ले सकता है।प्रमुख अखबारों ने खबर इस तरह प्रकाशित की कि गृहमंत्री ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की।जबकि गृहमंत्री ने सीएम धामी का नाम लिया जरूर लेकिन उनका कोई गुणगान नहीं किया।बल्कि शाह ने आचार्य गोबिंद देव गिरी महाराज के बारे में अपने विचार रख कहा कि जिन्होंने देशभक्ति जागृत करने और धर्म की ज्योति को अखंड करने के लिए अहर नीश विचरण किया ऐसे आचार्य गोबिंद देव गिरी महाराज।शाह ने गोविंद देव गिरी का नाम लेने से पहले उनके बारे में बताया कि उन्होंने क्या किया है।लेकिन उत्तराखंड के मीडिया ने यह सब सीएम धामी के लिए प्रकाशित कर दिया।कांग्रेस ने लगे हाथ मुद्दा लपक मीडिया की खिंचाई कर डाली।कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पाल ने कहा कि सीएम धामी की तरफ से दिए जाने वाले करोड़ों के विज्ञापन के चलते मीडिया ने बीजेपी के गृहमंत्री शाह को भी नहीं छोड़ा।







