best news portal development company in india

सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग के लिए दिल्ली की टीम घोषित

SHARE:

सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग के लिए दिल्ली की टीम घोषित
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन ने आगामी सीनियर 72वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। पुनीता को इस सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का कप्तान बनाया गया है। श्रीमती सत्यावन्ती राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में दिल्ली की टीम का (मैनेजर) होंगी। जबकि सुभाष को दिल्ली की इस टीम का कोच नियुक्त किया है। दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन की तरफ़ से दी गई जानकारी के मुताबिक़ दिल्ली की टीम में पुनीता (कप्तान), गायत्री, प्रांजल, विधि, अंकिता यादव, अन्नू, जोशना, स्नेहा, कुनिका, मनीषा कुमारी, डिंपल सिंह,रितिका, प्राची और डौली को इस नेशनल चैंपियनशिप में चुनौती पेश करने के लिए शामिल किया गया है। दिल्ली की इस टीम से बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीदें हैं। क्योंकि टीम का चयन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव रामबीर सिंह के अनुसार यह 72वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग प्रतियोगिता दिनांक 27 से 30 जनवरी 2026 तक गची बोलई, इंडोर स्टेडियम, तेलंगाना में आयोजित की जाएगी। ( खेल संपादक )

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment