best news portal development company in india

इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट की महिला टीम ने खिताब जीता

SHARE:

पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट:

इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट की महिला टीम ने खिताब जीता

डा.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस की टीम ने गत विजेता दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना की टीम को कडे मुकाबलों के बाद जब खेल सडनडेथ में पहुंचा तो 8-7 के गोल से शिकस्त देकर 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। इस खिताबी मुकाबले के निर्धारित समय में जब दोनों टीमों ने मैच 2-2 से बराबरी से खेला तो मुकाबला टाईब्रेकर में पहुंच गया। जहां दोनों टीमों शानदार खेल का परिचय देते हुए ने 5-5 गोल की कामयाबी के बाद खेल का स्कोर 7-7 गोल की बराबरी पर ला दिया । जिसके कारण खेल सडनडेथ में पहुच गया। सडनडेथ में खेलते हुए इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस की टीम ने 8-7 गोल के अंतर से इस टूर्नामेंट का खिताब अपने छोली में डाल लिया। विजेता टीम के लिए पिंकी, सुकन्या और बिंदु ने दो- दो गोल किये। आँचल, और सोमवती ने एक-एक गोल करने में सफलता पाई। पराजित टीम के लिए मनीता ने तीन गोल किये। विधि ने दो गोल अपनी टीम के लिए किये। सोनिका व कंचन ने एक-एक गोल का सहयोग दिया। विजेता टीम की खिलाडी यशस्वी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।


यहां इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जितेंद्र महाजन, एम एल ए, रोहतास नगर, रितेश सूजी, पार्षद, वेलकम वार्ड, श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) के प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर ने खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किए। श्री महाजन ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए हॉकी के खेल में मेहनत कर नई ऊंचाइयों को छूने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ‘‘श्याम लाल कॉलेज में हॉकी की 40 साल पुरानी परंपरा रही है। मैं भी यहीं का विद्यार्थी रहा हूँ। जब हॉकी का मैच यूनिवर्सिटी में होता था तो तीन यू स्पेशल बसें समर्थकों से भर कर जातीं थी। वी एस जग्गी को मैंने विद्यार्थी के रूप में खेलते भी देखा है और अब ये बच्चों को बढ़ावा दे रहे हैं।‘‘ प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए खिलाडियों को बधाई दी और वी एस जग्गी को बेहतरीन आयोजन के लिए सराहा और उम्मीद जताई कि खिलाडी इसी तरह मेहनत करते रहेंगे। ( खेल संपादक )

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment