best news portal development company in india

असंतुष्ट नेताओं को अभी भी हरियाणा जैसे फैसले की उम्मीद

SHARE:

उत्तराखंड बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए 
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड में किसी भी प्रकार का बदलाव न होता देख बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ना शुरू कर दिया।शनिवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई।कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भीमलाल आर्य, नारायण पाल, पूर्व मेयर रुड़की गौरव गोयल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता आदि रहे। हालांकि दूसरी तरफ बीजेपी के  बड़े धड़े को उम्मीद है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी
हरियाणा की तरह उत्तराखंड में भी अंतिम समय में चौंकाने वाला फैसला कर कांग्रेस में जाने के मची भगदड़ को रोकेंगे।
 दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में गोदियाल ने इस मौके पर कहा कि धामी सरकार के कुशासन से जनता तंग हो चुकी है।सभी की उम्मीदें कांग्रेस से लगी हुई हैं।इसलिए बीजेपी से बड़ी संख्या में नेता कांग्रेस में आने को तैयार हैं।अभी आने वाले दिनों में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ेगी।मंच पर कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता यशपाल आर्य,, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, करण मेहरा समेत कई नेता मौजूद रहे। शामिल होने वाले नेताओं ने राज्य की धामी सरकार पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाए।इन नेताओं का कहना था कि राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है।जनता बीजेपी के 9 साल के कुशासन से तंग है।उत्तराखंड में आने वाली फरवरी में विधानसभा के चुनाव होने है।कांग्रेस राज्य में अपनी ताकत बढ़ाने में लगी है।कांग्रेस इस बात से खुश है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में अभी कोई बदलाव नहीं किया।समझा जा रहा था कि बीजेपी आलाकमान उत्तराखंड में बदलाव करेगा।अंकिता भंडारी हत्याकांड में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का नाम सामने आने और सरकार के खिलाफ तमाम भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने के बाद माना जा रहा था कि बदलाव होगा।लेकिन आलाकमान ने मंत्रिमंडल में विस्तार कर संभावनाओं को कम किया है।लेकिन जानकार मान रहे हैं कि  हरियाणा की तरह उत्तराखंड में भी अंतिम समय में आलाकमान चौंका सकता है।हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव से 6 महीने पहले संयुक्त रूप से द्वारका एक्सप्रेस का उद्घाटन किया साथ में चुनावी यात्रा भी निकाली।पीएम मोदी ने  खट्टर के साढ़े 9  साल के शासन की खूब तारीफ की।शाम को अचानक उनका इस्तीफा ले नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया गया।खट्टर केंद्रीय मंत्रिमंडल में आ गए।मतलब आलाकमान को लगा कि राज्य का चुनाव गड़बड़ा रहा है तो अंतिम समय भी चेहरा बदल सकते हैं।उत्तराखंड में भी पिछले चुनाव से पूर्व ही बदलाव किया था।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment